सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी
उत्तर प्रदेश सरकार
सादर अभिनन्दन,
शासनादेश दिनाँक 28.6.2024 द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार ने एन.पी.एस. से आच्छादित शिक्षकों/कर्मचारियों जिनकी भर्ती का विज्ञापन एन.पी.एस. लागू किए जाने की अधिसूचना दिनांक 28.03.2005 से पूर्व ज़ारी हुआ है, को पुरानी पेंशन योजना के वरण का अवसर देकर लोक कल्याणकारी निर्णय लिया था। आपने विधानसभा सदन को भी अवगत कराया था कि ऐसे 70,000 शिक्षक/कर्मियों को लाभ मिलेगा जिसमें अधिकतम शिक्षक (40,000 विशिष्ट बी.टी.सी./बेसिक शिक्षक ) हैं। आपने लंबे समय से चली आ रही माँग को पूरा कर उक्त परिवारों को बड़ी राहत दी है जिसके लिए हम सब आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
परन्तु कुछ विभागीय अधिकारीयों द्वारा तकनीकी समस्या पैदा कर उक्त संवेदनशील और लोकहित के इस ऐतिहासिक निर्णय के लागू होने में बाधा उत्पन्न की जा रही है । हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सदैव की भांति हम सेवकों/ नागरिकों के कल्याणार्थ उक्त समस्या का निराकरण कर चालीस हजार परिवारों को अपना संरक्षण प्रदान करेंगे।
हम आपके इस दूरदर्शी निर्णय एवं अद्यतन संरक्षण के प्रति अपने लोकप्रिय जन प्रतिनिधि (विधायक)/शिक्षक प्रतिनिधि के माध्यम से पुनः आपका आभार व्यक्त करते हैं।